सेक्टर 6,हुडको और हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी पहुंचे विधायक देवेंद्र,माता से की भिलाईवासियो के सुख समृद्धि की कामना

शेयर करें

सहपरिवार माता का दर्शन कर भिलाईवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना

Advertisements
KWBD

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार काे माता दुर्गा की आराधना करने सेक्टर 6 और हुडको के कालीबाड़ी पहुंचे। पूजा पाठ कर माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। और हाथ जोड़ कर माता से भिलाईवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भिलाई सहित प्रदेश भर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ ही हर व्यक्ति के हित और विकास के साथ ही प्रदेश के विकास की भी कामना की।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहपरिवार सबसे पहले सेक्टर 6 कालीबाड़ी पहुंचे। जहां लोगों ने उनका दिल से आभार जताया। लोगों ने कहा कि आप के प्रयास और सहयोग से कालाबाड़ी में पेवर ब्लाक लगाया। इसके लिए सभी ने दिल से आभार जताया।
इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव हुडको कालीबाड़ी पहुंचे। जहां दुर्गा वे माता शेरावाली की पूजा अर्चना की। समिति के सभी सदस्यों से मिले। सब का हालचाल पूछा। बहुत सुंदर माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। विधायक जी माता की पूजा में शामिल हुए। माता के दर्शन करने आए भक्तों से मिले। माता की आरती में शामिल हुए। सभी के साथ मिलकर माता की पूजा अर्चना की। जहा विधायक देवेंद्र यादव का समिति के सदस्यों ने तारीफ करते हुए कहा कि आप के सहयोग और अथक प्रयास से आज हुडको कालीबाड़ी में डोमशेड का निर्माण किया गया। इस निर्माण से यहाँ धार्मिक आयोजन करने में काफी लाभ और सुविधा मिल रही है। इसके लिए समिति सदस्यों ने विधायक का दिल से आभार जताया।

हर साल नवरात्रि में शहर के सभी काली बाड़ी में भव्य आयोजन किए जाते हैं। माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। ऐसे में इन सभी काली बाड़ियों में बेहतर सुविधा और धार्मिक आयोजनों के लिए शेड और डोम शेड की मांग थी। समाज और जनता की मांग पर बेहतर से बेहतर धार्मिक आयोजन हो सके। कही कोई कमी या समस्या ना रहे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और शहर के 4 काली बाड़ी में 34 लाख की लागत से विकास कार्य होगा। जहां डोम शेड, शेड और पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से यह सभी विकास कार्य होंगे। हुडको कालीबाड़ी में 12 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा।जिसका आज विधायक ने भूमिपूजन किया साथ ही परिसर में पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 6 काली बाड़ी परिसर में 5 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी में 10 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण किया जाएगा और सेक्टर 1 काली बाड़ी में 7 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा। इससे सभी काली बाड़ी संस्थान से जुड़े लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव काे धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका आभार जताया। संस्था के लोगों ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार जनता के हित और विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से सभी समुदाय में काफी हर्ष का माहौल है।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *