धारा 144 की उड़ाई जा रही धज्जियां देशी व विदेशी मदिरा दुकानों में अनियंत्रित भीड़

शेयर करें

धारा 144 की उड़ाई जा रही धज्जियां देशी व विदेशी मदिरा दुकानों में अनियंत्रित भीड़

Advertisements
KWBD

धमधा ।। दुर्ग ज़िला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगरीय क्षेत्रों में धारा 144 लगाया गया है।इसके बावजूद कई नगरीय इलाकों में शासन-प्रशासन के आदेश व दिशा निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है।जिसका ताज़ा नज़ारा दुर्ग ज़िले के धमधा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विदेशी मदिरालय पर देखी जा सकती है।जहां पर जिला प्रशासन के आदेशों की परवाह न तो शराब दुकान के संचालको को है न ही मदिराप्रेमियों को।जो कि बड़ा गम्भीर है, क्योंकि होली का अवसर है जहां पर लोग शराब लेने की होड़ में कोरोना से बचने किसी भी प्रकार से चेहरे पर न मास्क लगाए दिख रहे और न ही शारिरिक दूरी नज़र आ रही है।ज़िला कलेक्टर के धारा 144 लगाए जाने का तो यहां कोई सरोकार या प्रभाव ही नही दिख रहा है,जो कि शराब दुकान के संचालक की लापरवाही को भी उजागर करता है। इस प्रकार के लापरवाही से होली जैसे पावन पर्व पर भी खलल पड़ सकती है।आलम यह हो सकता है कि ऐसे अव्यवस्थता से सैकड़ो हज़ारो लोग कोरोना कि चपेट में आ सकते है,जिसका असल जिम्मेदार प्रशासन के साथ साथ शराब दुकान के संचालक की होगी।

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *