स्कूटी चोर को कुम्हारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें

मनोज़ यादव घूम-घूमकर बैंक,एटीएम व भीड़भाड़ वाली जगहों से करता था वाहन चोरी.
आरोपी मनोज़ यादव के कब्जे से एक स्कूटी ड्यूट क्रमांक सीजी.07 बी के 8352 पुरानी कीमत 12000 रुपये ज़ब्त.

दुपहिया वाहनों की चोरी से लोग हलाकान हैं। चोर भीड़-भाड़ वाले इलाके से मौका पाते ही दुपहिया वाहन पार कर देते हैं।

चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.21 को अभियान शुरू किया।

इस कार्यवाही के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम रामपुर चोरहा कुम्हारी में आरोपी मनोज यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से चोरी की गई मोटर-साईकिल क्र. सी.जी. 07 बी.के. 8352 बरामद हुई।

उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी स्टाफ स.उ.नि. मानसिंह, आर.648 बंटी सिंह, 344 विरेन्द्र यादव और 773 राजकुमार ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी के विरूध्द थाना कुम्हारी में अपराध क्र.160/2021 धारा 379 ताहि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया गया है

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में आज जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    और पढ़ें
    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय
    • June 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *