किसान मोर्चा ने भूपेश सरकार को दिया अल्टीमेटम- 48 घंटों में किसानों को खाद उपलब्ध कराएं

शेयर करें

भिलाई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन देकर 48 घंटों में डीएपी, यूरिया और सुपर फॉस्फेट खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है। वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि भूपेश सरकार रासायनिक खाद की कालाबाजारी करवा रही है। एक तरफ सोसायटी में खाद की किल्लत पैदा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट दुकानों को भरपूर खाद दी जा रही है जो इसे बढ़े दामों पर बेच रहे हैं। और अपनी नाकामियों और बदनीयती को छुपाने के लिये केंद्र सरकार को जबरदस्ती बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जबकि केंद्र ने त्वरित रूप से राज्य द्वारा मांगी गई खाद के लिये आबंटन जारी कर दिया था। मोर्चा का आरोप है कि भूपेश सरकार ने कमीशन के चक्कर में प्राइवेट खाद कंपनियों को खाद आपूर्ति का आर्डर दिया था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे उर्वरक की कीमतें बढने के कारण निजी कंपनियों ने खाद आपूर्ति के काम से हांथ खड़े कर दिये । दूसरी ओर निजी दुकानों पर ऊंचे दामों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश है इसलिये अब भूपेश सरकार झूठ बोलकर अपनी नाकामी और बदनीयती को छुपाने का असफल प्रयास कर रही है। किसानों की समस्याओं के निवारण और खाद की किल्लत दूर करने के अल्टीमेटम के साथ किसान मोर्चा ने दुर्ग जिले में दिनांक 16 जुलाई को एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *