धान उगाने वाले किसानों को नहीं कराना होगा पंजीयन- निश्चय वाजपेयी

शेयर करें

राजीव गांधी न्याय योजना में पंजीयन के आड़ में रकबा काटने की साजिश फेल 

किसान मोर्चा ने बताया इसे किसानों की जीत

भिलाई। भाजपा किसान मोर्चा के भिलाई जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि धान उगाने वाले किसान अब पिछले पंजीयन के आधार पर ही धान बेच सकेंगे। उन्हें नए सिरे से पंजीयन कराने की जरूरत नही है। वाजपेयी ने इसे किसानों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार नए सिरे से पंजीयन कराने की आड़ मे बहुत से किसानों का रकबा काटना चाहती थी। भाजपा किसान मोर्चा के जबरदस्त विरोध और धरना प्रदर्शन के दबाव में प्रदेश सरकार को इस किसान विरोधी अभियान से पांव वापस खीचने पर मजबूर होना पड़ा है। राज्य शासन ने धान बेचने वाले किसानों के लिये राजीव गांधी न्याय योजना के तहत पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। वाजपेयी ने रासायनिक खाद में हो रही कालाबाजारी के लिये भूपेश सरकार को दोषी बताते हुए चेतावनी दी है कि वो गरीब किसानों की हाय लेने से बाज आए वरना किसानों का आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।

गौरतलब है कि सोसयटियों में डीएपी, यूरिया और सुपर की किल्लत पैदा करके राज्य सरकार निजी दुकानों को खाद बेच रही है। वाजपेयी ने बताया कि ये वैसा ही है जैसा कि पिछले साल बोरी के मामले में किया गया था। सोसायटी में किल्लत पैदा की जाती है और किसान को बाजार से अनाप-शनाप दाम में खरीदने के लिये मजबूर किया जाता है। भाजपा किसान मोर्चा इसे बर्दाश्त नही करेगा। साथ ही उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट की जबरिया बिक्री पर भी गहरी नाराजगी जताते हुए इसकी राशि माफ करने की मांग की है । वाजपेयी का कहना है कि यह गेंगरवा(केंचुआ) खाद हर किसान के खेत में मुफ्त बनती है। इसे किसानों से जबरिया वसूली का जरिया बनाया गया है। यह भूपेश सरकार की किसान विरोधी और मालगुजारी सोच की परिचायक है। चूंकि सरकार के नुमाइंदों ने किसानों को रासायनिक खाद के नाम पर ब्लैकमेल करके गोबर बेचा है अतः इसे मुफ्त किया जाए। भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि वो मनमानी करने से बाज आए और तत्काल प्रभाव से किसान विरोधी अभियानों को बंद करे वरना मोर्चा सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला भिलाई में जिला कार्यालय से लेकर 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित
    • June 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    आईआईटी भिलाई और फ्रांस के सेंट्रेल नैनटेस के बीच समझौता, शिक्षा व शोध सहयोग को मिलेगा वैश्विक विस्तार
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई ने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए फ्रांस के प्रतिष्ठित संस्थान सेंट्रेल नैनटेस (École Centrale de Nantes) के साथ एक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *