स्कूल धार्मिक स्थल से लेकर 1285 स्थानों पर टीम युद्ध स्तर पर चलाएंगें तीन दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान

शेयर करें

दुर्ग // रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है। अगर हम जानते हैं कि समय बीतने के साथ कोई चीज खतरनाक हो सकती है तो खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाना बेहतर होगा। इसी वक्तव्य का पालन करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक और बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए विशेष महा अभियान दिनांक 10, 12 एवं 16 अगस्त  को चलाने जा रहा है। इस महा अभियान में 18 प्लस  प्रीकाशन डोज के लिए 8 लाख 59 हजार  हितग्राही  का टारगेट रखा गया है, प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह महाअभियान शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जावेगा। जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्रो में जो टीकारकरण सत्र लगाया जायेगा, उसमें नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी द्वारा व्यवस्था के साथ-साथ लोगो को मोबिलाइज कर हितग्राहियों को टीकाकरण सत्र स्थल तक पहुचाने कार्य करेंगे।जनपद पंचायत के कर्मचारी भी हितग्राहियों को टीकाकरण स्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इस महाअभियान में सभी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपस्थित होंगे, जो अपने-अपने विकाखण्ड स्तर एवं अनुविभागीय स्तर पर मॉनीटरिंग कर महाअभियान सफल बनायेंगे।

अभी तक प्रथम डोज की दृष्टि से 18 से 59 वर्ष  के आयु वर्ग में 98 प्रतिशत सफलता और ड्यूटी डोज की दृष्टि से 96 प्रतिशत सफलता निर्धारित लक्ष्य पर प्राप्त की गई है। कोविड-19  टीकाकरण के तीन दिवसीय इस विशेष महा अभियान में दुर्ग, भिलाई, निकुम, पाटन, धमधा और चरोदा में कुल 1285 स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें 525 गांवों में,8 धार्मिक स्थानों में, 11 स्कूलों में, 8 कार्यालय में,  4 उद्योगों में, 14 वार्डों में और 720 अन्य स्थलों का चयन भी किया गया है। इन चिन्हित स्थानों में 1285 टीमें छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की वर्गवार एवं सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर महा अभियान में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का सार्थक  प्रयास करेंगें।

  

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply