बरसते बारिश में बूढ़ादेव की भक्ति में जमकर झूमें विधायक देवेंद्र यादव

शेयर करें

भिलाई ।। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज ने भव्य रैली का आयोजन किया। रैली में हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा और आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा की मनमोहक झलक इस रैली में देखने को मिली।

बरसते बारिश में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। सेक्टर 5 में विधायक देवेंद्र यादव ने रैली का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां पर विधायक देवेंद्र यादव सहित महापौर नीजर पाल, एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर,पार्षद सेवन ठाकुर आदि ने भव्य स्वागत किया। साथ ही भगवान बूढ़ा देव की विधि विधान के साथ के साथ पूजा अर्चना की और विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान बूढ़ा देव से आदिवासी समाज के हित और विकास केसाथ ही सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की।

पूजा अर्चना के बाद विधायक देवेंद्र यादव समाज के युवक-युवतियों के साथ आदिवासी लोकगीत में जम कर झूमें। डीजे की धून में मांदर की ताल और आदिवास गीत जब बजी तो विधायक देवेेंद्र यादव भी खुद को रोक नहीं पाए और समाज के युवक-युवतियों केसाथ उन्होंने ने जमकर आदिवासी नृत्य किया। समाज के जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में हर साल भिलाई में भी आदिवासी दिवस पर पूरा समाज एक होकर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले आयोजन किया जाता है।

रैली की शुरूआत सेक्टर 1 मुर्गाचौक से की गई। रैली आदिवासी संगीत नृत्य के साथ सेक्टर 5 पहुंची जहां पर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसी प्रकार अन्य चौक चौराहों पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। सेक्टर 8 से रैली सुपेला समाजिक भवन पहुंची जहां पर अन्य आयोजन किए गए है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए। अपने समाज के हित और विकास के लिए कई नारे लगा रहे थे, वही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश में सरकारी छुट्टी दी है।
इससे भी समाज के लोगों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल है।

सीएम का आभार व्यक्त किए
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे आदिवासी समाज की ओर से दिल से आभार जताया। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आदिवासियों के हित और विकास के लिए उनके समग्र विकास के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो प्रयास किया है वह बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक है। आदिवासी दिवस पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए आदिवासी समाज की ओर से विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम का आभार जताया।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply