जामुल // सरस्वती शिशु मंदिर जामुल में शनिवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया l इस वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा के लाडले विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और अध्यक्षता ईश्वर सिंह ठाकुर नगर पालिका परिषद जामुल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सहकार्यवाह दिलेश्वर और केदार राम साहू नगर संघचालक, दुर्ग विभाग के विभाग समन्वयक दीपक सोनी और भाजपा नगर अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी और विद्यालय के व्यवस्थापक यशवंत ठाकुर महामंत्री बंटी गुप्ता, नूतन वर्मा लवली सिंह, अनूप राय के आतिथ्य में संपन्न हुआ । अतिथियो द्वारा माँ भारती, प्रणवाक्षर और माँ सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना, दीप वन्दना कर प्रारम्भ से किया गया । अतिथियो का स्वागत श्रीफल, साल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सचिव यशवंत ठाकुर, संजय शर्मा और आचार्यगण, शिशु भारती ले भैया/ बहनो द्वारा किया गया । प्रावीण्य सूची में आए भैया बहनो का मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया ।
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा कहा कि विद्या भारती के माध्यम से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से पढ़ाई,चरित्र और संस्कार बच्चों को प्रदान किया जाता है । सरस्वती शिशु मंदिर ऐसे बच्चों का निर्माण करता है जो हिंदुत्व निस्ट राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत होकर समाज को नई दिशा प्रदान कर सके और हिन्दू राष्ट्र के प्रति समर्पित हो और समाज के अति पिछड़ी व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ कर देश और समाज को आगे बढ़ाने में सहयोगी हो । मै स्वयं इस विद्यालय के पढ़ाई, शारिरिक अभ्यास और विभिन्म गतिविधियों से बहुत प्रभावित हु एक शिक्षक होने के नाते सरस्वती शिशु मंदिर को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग करूँगा ।
पालिका अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर की गतिविधियों और संस्कार से बहुत प्रभावित हूँ और हर समय मुझे इस विद्यालय में आने का अवसर प्रदान होता है विद्यालय में तीनों प्रमुख विषय अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी माध्यम से पढ़ाई होती है । सोकर उठने से लेकर रात्रि में सोने तक का क्रिया कलाप भैया बहनो को सिखाया जाता है जिससे भैया बहन समय पर संस्कारी और मेधावी होते हैं । शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक क्रियाकलाप से भैया बहन वीर बलिदानियो के जीवन गाथा से प्रेरित होकर जीवन जीने की राह शिखाया जाता है ।
सह कार्यवाह श्री उमरे ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर आध्यत्मिक, सामाजिक चेतना और संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने का संस्कार दिया जाता है और वही भैया बहन आज अनेक विभिन्न स्थानों पर शिशु मंदिर के छात्र छात्रा कार्य कर अपने देश को आगे बढ़ाते हुए विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर रहा है।
उसके पश्चात विद्यालय के भैया बहनो द्वारा वन्देमातरम, कर्मा, ददरिया और विभिन प्रदेशो के डांडिया, मराठी, पंजाबी, कथक, बस्तरिया, बारह मासी और पंथी, जसगीत का प्रदर्सन किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन बहन जान्हवी वर्मन और युक्ति साहू ने किया । नगर के सैकड़ो नगरवासी उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में भैया बहनो का उत्साहपूर्वन किया ।










