आर एस एस ने मनाया जन्माष्टमी, गौ सेवा-प्रकृति प्रेमी श्री कृष्ण : बिसराराम यादव

शेयर करें

अहिवारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहिवारा शाखा के स्वयंसेवकों ने कृष्ण जन्माष्टमी प्रकृति के प्रति जागरूकता लाकर बड़े धूमधाम से मनाया गया । सुबह स्वयंसेवकों ने ॐ शिव मंदिर टाउनशिप पहुंच कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने के पश्चात भगवान श्री कृष्ण, शंकर एवं हनुमान जी का पूजन अर्चन किये । तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने बहुत ही उत्साह के साथ आपस में वीरव्रत भाव जागृत करने वाले साहसिक खेल खेलें, साथ ही कबड्डी का आनंद लिये । मटका फोड़ प्रतियोगिता में रितुपर्ण ठाकुर ने मटका फोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । खेल खेलने के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने कृष्ण जी के भजन एवं स्त्रोतों का पाठ किये । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य बिसरा राम यादव ने कृष्ण भगवान के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डालें एवं उनके वीरव्रत भाव एवं प्रकृति प्रेम का उल्लेख किए ।


तत्पश्चात सभी लोगों ने पूजन अर्चन कर भगवान श्री कृष्ण की आरती किए ।मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने बरगद,आम,नीम के 51 पौधारोपण किये । वृक्षारोपण के इस कार्य में ॐ शिव मंदिर समिति के प्रमुख श्री रामपाल नाविक एवं कामधेनु वृक्षारोपण समिति के अध्यक्ष कुशल साहू का भी योगदान प्राप्त हुआ । कवि प्रेम दास मानिकपुरी ने वृक्षारोपण-जंगल पर कविता पाठ किये । कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति पाठ से हुआ ।


कार्यक्रम में विशेष रुप से स्वयंसेवकों के साथ श्री गोविन्द यादव (जिला गौ सेवा प्रमुख), नंदलाल ताम्रकार (पूर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल ), हरि शंकर ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर (धर्म जागरण संयोजक ), ईश्वरी साहू, लोकेश ठाकुर, घनश्याम साहू, देवचरण धनकर, प्रहलाद देवांगन हरि वर्मा, शैलेंद्र अग्रवाल, विवेक शर्मा, आयुष बंजारे, हिमांचल साहू, लक्की पाल, विशाल सिंह, शुभम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें
    छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
    • October 26, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply