छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की भावना को सशक्त बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस अवसर पर सूर्योपासना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली से पहले लिया गया निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों की खुशियां बढ़ाएगा : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व…

    और पढ़ें
    30 अक्टूबर की आमसभा एवं पदयात्रा के लिए भाजपा भिलाई ने कसी कमर, हर बूथ से जुटेंगे कार्यकर्ता और आमजन
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की बैठक जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला में सम्पन्न हुई। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026…

    और पढ़ें