राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ विगत वर्षो की मांगो को लेकर दूसरा दिन अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी राजस्व विभाग की कार्य ठप ।

शेयर करें

बेमेतरा // ऑनलाइन भुंईया मे हो रही गंभीर समस्याओं के निराकरण नही होने एवं विगत वर्षो की मांगो की ओर शासन प्रशासन द्वारा निराकरण नही करने की स्तिथि मे सम्पूर्ण छतीसगढ़ मे राजस्व पटवारी संघ बेमेतरा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर लगातार दूसरा दिन जारी जय स्तम्भ चौक तहसील कार्यालय बेमेतरा के पास जिला के सैकड़ो पटवारी आंदोलन पर बैठे राजस्व विभाग के काम ठप किसान, जनता,विधार्थी का आय जाति को लेकर रजिस्ट्री का कार्य भी ठप जिससे शासन को होने वाले करोड़ो रूपये का नुकसान हो रहा है, वही आम जनमानस सहित सरकार की महत्वपूर्ण राजस्व पखवाडा भी ठप नजर आ रही है ।

पूर्व मे प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप द्वारा राजस्व सचिव एवं राजस्व मंत्री को ज्ञापन एवं सौजन्य भेट कर मांगो को लेकर अवगत कराया जा चूका है बेमेतरा जिला मे भी जिलाध्यक्ष बोधी राम निषाद द्वारा जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को प्रतिनिधि मंडल सहित समय समय पर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है शासन प्रशासन को । दूसरे दिन हड़ताल मे वक्ताओ ने अपनी बात रखी है जिसमे, नेहराम खुटे, अंकित गुप्ता, ऋषि निर्मलकर जिलाध्यक्ष बोधी राम निषाद ने अपनी उदबोधन मे कहा की पूर्व की 8 सूत्रीय मांगे यथावत है, वही 32 सूत्रीय मांग केवल भुईया को लेकर शासन को एक एक बिंदु मे समस्याओं को अवगत कराया गया है और यह भी कहा की छत्तीसगढ़ मे डबल इंजन की सरकार है जिसे साय सरकार अतिशीघ्र पूर्ण करेगी क्योंकि यह मांगे जायज और किसानो के हित से ही जुडा हुवा है क्योंकि पिछले 10 वर्षो से भी अधिक समय से बिना संसाधन की पटवारी साथी काम कर रहे है वही वेतन विसंगति, पटवारी की पद को स्नातक, नक्सल क्षेत्र मे कार्यरत पटवारी को अतिरिक्त नक्सल भत्ता, राजस्व निरीक्षक भर्ती विभागीय की जाँच हो और दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही एवं निर्दोष साथियों को अतिशीघ्र प्रशिक्षण मे भेजा जावे जैसे अनेक समस्याओ को रखा और सरकार पर भरोसा जताया की यह मूलभूत मांगो को पूर्ण करेगा।

प्रमुख रूप से भूपेंद्र तिवारी,अभिषेक माली, दिलीप रात्रे, विजय पाल,शैलेन्द्र जायसवाल, चंद्रकाता अनंत, रोहित लहरी, निमेश ध्रुव, महेंद्र, परस साहू, गुरुवचन डेहरे, कुमार गौरव साहू, सनत मंडावी, ऋषि निर्मलकर, अनिल क्षत्रिय, जानकी कुर्रे, सुंदर लाल घृतलहरे, विनायक धर दिवान,कमलेश चेलक, चंद्रप्रकाश साहू, मेघराज पटेल, साकेत, रोशन वर्मा, धनेश्वर घृतलहरे , सेन कुमार घोष, दीपक ठाकुर,राजकुमार, ज्योति तिवारी,दिनेश नामदेव, लोकेश ध्रुव, अभिषेक सोनी, लोकेश रात्रे, मुकेश,ओंकार सोनवानी, टोपु वर्मा,, भोमलता, धर्मेंद्र शर्मा, अम्बा उपाध्याय, भारत ठाकुर, ओंकार राजपूत, चैनसिंह कामरे, पुष्पेंद्र ठाकुर, संजय ध्रुव, मेघनाथ वर्मा, आशीष मांडले, युवराज साहू, गोपेश्वर मांडले, शैलेश वैष्णव, कविता भारती, राजन साहू, नवरतन साहू, विजय पाल, पंचू राम मंडावी, सुरेखा सोनी, जय श्री मिश्रा, कल्याणी ठाकुर, रश्मि सिन्हा एवं मंच संचालक शैलेन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया साथ ही आंदोलन स्थगन समय राष्ट्र गान प्रतिदिन पंडाल पर समस्त पटवारियों द्वारा किया जा रहा है।

  • Related Posts

    वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन…

    और पढ़ें
    विशेष लेख : हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए हरी खाद एक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *