निवास प्रमाण पत्र की वजह से अब नहीं रूकेगी संगीता की पढ़ाई

शेयर करें

रायपुर // केशकाल विधानसभा के बड़ेडोंगर की रहने वाली संगीता बारहवीं की परीक्षा पास कर जीव विज्ञान विषय से बीएससी करना चाह रही थी, लेकिन निवास प्रमाण पत्र गुम हो जाने से उसे मनपसंद कालेज नहीं मिल पा रहा था. आज संगीता निवास प्रमाण पत्र के लिए उप तहसील आई थी, वहां भीड़ और पुलिस को देखकर  वो लौटने को सोच रही थी, लेकिन संगीता ने देखा कि यहां मुख्यमंत्री आए हुए हैं. संगीता खाली हाथ तहसील में गयी और हाथ में निवास प्रमाण पत्र और चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटी.

Advertisements
KWBD

इसी तरह से दिनेश्वरी मरकाम को श्रम कार्ड की आवश्कता थी जिसके लिए वो तहसील कार्यालय में बैठी थी. दिनेश्नरी पहली बार इस कार्य के लिए तहसील प्रांगण में आई थी और उसे उसका श्रम कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों मिला. छत्तीसगढ़ शासन की खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने गरीबों को इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया है और बड़ेडोंगर की रहने वाली धनेश्वरी बाई से बेहतर और कौन इसे समझेगा जो हेल्थ कार्ड बनवाने उप तहसील कार्यालय आई थी. धनेश्वरी के आवेदन मिलते ही इस पर काम शुरू हुआ और बिना किसी देर के धनेश्वरी का हेल्थ कार्ड उसके हाथों में था.

ये कोई कहानी नहीं बल्कि बड़ेडोंगर की रहने वाली तीन महिलाओं की सच्चाई है जिनको खुद भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो जो चाहती हैं उन्हें मिल चुका है और वो भी आवेदन करने के साथ ही. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में सिटिजन चार्टर का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और इसकी वजह से हितग्राहियों को तत्काल राहत मिल रही है.

  • Related Posts

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *