सिलिकोसिस से पीड़ित श्रमिकों के लिए आर्थिक एवं पुनर्वास सहायता योजना

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित निर्माण कार्यों से संबंधित सभी अधिसूचित प्रवर्गो के श्रमिकों को सहायता पहुंचाई जाती है। योजना के तहत हितग्राही को तीन लाख रूपए प्रदाय किए जाते हैं। हितग्राही के बैंक खाते में एक लाख रूपए की राशि जमा करा दी जाती है। साथ ही दो लाख रूपए की राशि की एफडी करा दी जाती है। एफडी के ब्याज का स्वरूप मासिक ब्याज के रूप में श्रमिक को देय होता है। सिलिकोसिस बीमारी से श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को यह राशि प्रदान की जाती है। पुनर्वास सहायता छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को ही प्रदान की जाती है।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *