दुर्ग ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग जिले का प्रारम्भिक वर्ग 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले वर्ग शिवजी पार्क मैरिज रिसोर्ट,पोटिया दुर्ग मे प्रारम्भ हुआ। इस वर्ग के उद्घटान सत्र मे मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग विभाग के विभाग सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे उपस्थित रहे।

उमरे ने अपने उदबोधन् मे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो है वो राष्ट्र,समाज,धर्म,संस्कृति का सर्वांगीण उन्नती के लिए हम संघ के स्वयंसेवक बने है । इन सभी कार्यों का अधिष्ठान दैनन्दिनी शाखा है, शाखा से ही समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सुयोग्य कार्यकर्ता उपलब्ध कराने वाले योग्य प्रशिक्षण पीठ है। शाखा से देशभक्ति व संस्कार सीखते हैं।
वर्ग कार्यवाह के रूप में जिला के मिलन मंडली प्रमुख मंगेश भेलोंडे रहेंगे । इस वर्ग में कुल 65 शिक्षार्थी सहभागी प्रशिक्षण ले रहे है । जिनका जागरण प्रातः 4:30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक समय सारिणी है।






