राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर में विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन

शेयर करें

जामुल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर के ग्राम सुरडुंग में विजयदशमी उत्सव पथ संचलन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कमलेश निषाद विभाग संघचालक, मुख्य अतिथि तुलाराम टंडन सतनामी समाज अध्यक्ष, नगर संघचालक केदार राम साहू उपस्थित रहे l सर्वप्रथम अतिथियों द्वरा शस्त्र पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरवात की l

मुख्य वक्ता श्री निषाद ने अपने उदबोधन में कहा की श्री हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना सन 1925 आज के दिन को तय किया था । जो आज संघ की स्थापना को आज 99 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। संघ के स्वयं सेवक निरंतर समाज के प्रति अहम योगदान दे रहे हैं। जो साम्राज्यवादी शक्ति भारतीय जनमानस का शोषण कर रही थी, विदेशी आक्रमणकारियो के 750 वर्षो तक आक्रमण के कारण वह हमारे ऊपर हावी हो रहे थे। जिसके कारण संघ की स्थापना की गई। सतयुग में मन्त्र का महत्त्व था त्रेतायुग शस्त्र का महत्व था l द्वापरयुग अस्त्र का महत्व था l कलयुग में संघे शक्ति कलयुगे अस्त्र शस्त्र के साथ आज संगठन की अवश्यकता है l

l

भारतीय समाज कहता है स्वयं के समर्थ से उद्यम करते हुए धन का अर्जन करने से समाज का विकास हो सकता है। जैसे राम के शासन में हुआ प्रभु श्री राम में सत्य है विनय है ।विनय भाव के कारण सभी को जीता जा सकता है, हम सब के अंदर परमात्मा का अंश है। जगत के कण कण में परमात्मा का अंश है, भारतीय दर्शन कहता है की धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो । सभी प्राणियों में सद्भावना हो , जो विश्व के कल्याण की कामना करता हो ,वह सच्चे अर्थों में सत्य सनातन हिंदू है।

पर्यावरण संरक्षण  के बारे में कहा की प्रत्येक मांगलिक कार्य में पीपल इमली बरगद नीम वृक्षारोपण करना, ⁠प्लास्टिक का उपयोग बंद कर वैकल्पिक सामग्री को बढ़ावा ⁠दैनिक जीवन में जल सरंक्षण प्रदूषण ना फैलाना। समरसता युक्त जीवन जाति, क्षेत्र से ऊपर उठकर समाज में समरसता युक्त जीवन का वातावरण बनाना है l

कार्यक्रम में विभाग सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे, नगर कार्यवाह राजेश सिन्हा, सह नगर कार्यवाह सोनसाय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, जोगेश्वर सोनी, रेखराम बंछोर, बंटी गुप्ता, सुभाष पंचाल, राजेश यादव, वीरेन्द्र देवांगन, जीवन साहू उमेश साहू, ओमप्रकाश देवांगन, हरीश चन्द्राकर, धर्मेद्र वर्मा, वीरेन्द्र देवांगन, यसवंत राजपूत, जितेन्द्र साहू, वासु अग्रवाल, जय सोनी, समर गुप्ता, तिलक यादव, राहुल यदु, अजित साहू, रवि वैष्णव, प्रीतेश पांडे, जय राम साहू आदि उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें
    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *