पुुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिको की याद में जामुल में जलाये चालीस दीये

शेयर करें

जामुल । जामुल के नागरिकों ने हनुमान मंदिर में शहीदो की याद में दिये जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया आज पूरा देश पुलवामा के शहीदो की याद में बरसी मना रहा है।

14 फरवरी का दिन भले ही कई लोगों के लिए वेलेंटाइन डे सेलीब्रेशन का दिन हो लेकिन यह दिन इतिहास में जम्मू-कश्मीर की सबसे दुखद घटना की भी याद दिलाता है। साल 2019 में 14 फरवरी को आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से CRPF जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे।

जिसके स्मृति में मौन धारण कर उनके परिवार को संबल प्रदान करने ईश्वर से पार्थना किया गया। इस अवसर पर , नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, पार्षद रेखराम बंछोर, संजय देशलहरे, एल्डरमेंन मन्नू यादव, केदार राम साहू , दिलेश्वर उमरे , नेतराम साहू अविनाश चन्द्राकर, जोगेश्वर सोंनी, गज्जू साहू, संजय शर्मा, ओमकार निर्मलकर, अरुण सिंह, लवली सिंह, संजय यादव, राकेश वर्मा, अंजेश अग्रवाल, मेघनाथ साहू, अनिल देवांगन, विकास मिश्रा, राजू साहु, हरीश चन्द्राकर, वेद निर्मल, गौरव यादव, निकष साहू, उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन ।
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल //  20 सितंबर को एसीसी कॉलोनी जामुल में अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का…

    और पढ़ें
    सेवा ज्योति भव्य यात्रा जामुल पालिका में निकाला गया
    • October 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा ज्योति भव्य यात्रा निकाला गया जो नगर भ्रमण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply