अभियोजन अधिकारियों को नवीन कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

शेयर करें

रायपुर // नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन के सभागार में आज अभियोजन अधिकारियों को नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर निदेशालय लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ के महानिदेशक अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर विनय कुमार प्रधान एवं शैलेश शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री प्रधान एवं अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी चन्द्र कुमार कश्यप ने वीसी के माध्यम से साक्ष्य परीक्षण, प्रक्रिया संबंधी जटिलताओं तथा नवीन कानून के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग श्री कश्यप तथा अतिरिक्त संचालक लोक अभियोजन के.एस. गावस्कर ने अपील एवं पुनरीक्षण प्रस्तावित करने के आधार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक प्रवेश राजपूत ने नवीन आपराधिक कानून में सम्मिलित नये प्रावधानों एवं उनके क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

राज्य स्तरीय इस प्रशिक्षण में अभियोजन विभाग के संयुक्त संचालक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय लोक अभियोजन नया रायपुर द्वारा किया गया। इसमें अतिरिक्त संचालक के.एस. गावस्कर, उपनिदेशक श्रीमती मीना जगदल्ला एवं श्रीमती पदमा साहू, सहायक निदेशक सोहन साहू, राकेश कुमार सिंह, सुश्री मंजू नेमा, कुंवर रत्नेश सिंह, श्रीमती शिवानी बोरकर, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, श्री दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें