प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जीवन में आत्मसात करने से जीवन सफल होता है – सुरेंद्र कौशिक

शेयर करें

दुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 118 वा एपिसोड दुर्ग जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दुर्ग शहर के बूथ क्रमांक 219 वार्ड नंबर 52 में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण की इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, मंडल महामंत्री पोषण साहू उपस्थित रहे |

मन की बात श्रवण कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने मन की बात में हमारी संस्कृति और विरासत जो हमें आसपास के पशु पक्षियों के साथ प्यार से रहना सिखाती है और हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है बीते दो महीना में हमारे देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं इसमें से एक छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और दूसरा मध्य प्रदेश में राता पानी टाइगर रिजर्व है श्री कौशिक ने आगे कहा कि यह हमारे लिए गर्व के विषय के हमारे प्रदेश में टाइगर के संरक्षण को लेकर उचित प्रयास किया जा रहे हैं |

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि यह भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल पूर्ण हो रहे हैं मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्व को नमन करता हूं जिन्होंने हमें पवित्र संविधान दिया

श्री कौशिक ना आगे कहा कि निश्चित तौर पर संविधान के कारण हमारा देश पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है | हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मन की बात मे प्रयागराज महाकुंभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है | चिरस्मरणीय जन-सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता-समरसता का असाधारण संगम ! इस बार कुंभ में कई दिव्य योग भी बन रहे हैं | कुंभ का ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है | संगम की रेती पर पूरे भारत के, पूरे विश्व के लोग, जुटते हैं | हजारों वर्षों से चली या रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं | इसमें भारत के दक्षिण से लोग आते हैं, भारत के पूर्व और पश्चिम से लोग आते हैं | कुंभ में गरीब-अमीर सब एक हो जाते हैं | सब लोग संगम में डुबकी लगाते हैं, एक साथ भंडारों में भोजन करते हैं, प्रसाद लेते हैं – तभी तो ‘कुंभ’ एकता का महाकुंभ है | कुंभ का आयोजन हमें ये भी बताता है कि कैसे हमारी परम्पराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं | उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं | एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही, दक्षिण भू-भाग में, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं | ये दोनों ही पर्व हमारी पवित्र नदियों से, उनकी मान्यताओं से, जुड़े हुए हैं | इसी तरह कुंभकोणम से तिरुक्कड-यूर, कूड़-वासल से तिरुचेरई अनेक ऐसे मंदिर हैं, जिनकी परम्पराएं कुंभ से जुड़ी हुई हैं |

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मन की बात में स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, जिस व्यक्ति में अपने Idea को लेकर जुनून होता है, वही, अपने लक्ष्य को हासिल कर पाता है । किसी Idea को सफल बनाने के लिए हमारा passion और dedication सबसे जरूरी होता है । पूरी लगन और उत्साह से ही innovation, creativity और सफलता का रास्ता अवश्य निकलता है । कुछ दिन पहले ही, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर, मुझे, ‘Viksit Bharat Young Leaders Dialogue’ का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला । यहां मैंने देश के कोने-कोने से आए युवा-साथियों के साथ अपना पूरा दिन बिताया । युवाओं ने startups, culture, Women, Youth और Infrastructure जैसे कई sectors को लेकर अपने Ideas शेयर किए । यह कार्यक्रम मेरे लिए बहुत यादगार रहा ।

अगर कुल मिलाकर हम कहे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के हर एपीसोड में देश और विदेश से जुड़ी खबरों के बारे में हमें प्राप्त होती है मन की बात के कार्यक्रम बातों को और इन विचारों का आत्मसात करें तो जीवन निश्चित तौर पर सफल हो जाएगा

मन की बात श्रवण करने वालों में विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री पवन शर्मा ,बोधन यादव, आशीष निमजे ,रोहित साहू ,अमिता बंजारे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, शह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सहकार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ,सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ,आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, संतोष सोनी, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, प्रितपाल बेल चंदन, अनूप गटागट ,मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ,हरीश चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, हेमंत सिंन्हा ,शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख ,राजू जंघेल, अनुपम साहू ,रानी बंछौर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू ,धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, कृष्णा पटेल ,दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, जीत हेमचंद यादव, गायत्री वर्मा, रीता मेश्राम, सैयद आसिफ अली ,देवनारायण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मन की बात बुथो पर श्रवण की |

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply