प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024

शेयर करें

रायपुर // मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2008-09 से कॉलेज एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए संचालित केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना को 2015 से ऑनलाईन राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के द्वारा लागू किया गया है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024 के लिये नवीन आवेदन एवं 2019 से 2023 तक के शैक्षणिक सत्र हेतु नवीनीकरण आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है।

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त विज्ञान/वाणिज्य/कला विषय के वे विद्यार्थी जिनके प्राप्तांक 80 प्रतिशत या उससे अधिक हैं एवं जिनकी पारिवारिक आय वार्षिक रूप से 4.5 लाख तक हो वे पात्र होंगे। इसी प्रकार वे विद्यार्थी जो मान्यता प्राप्त कॉलेज-विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं वह भी पात्रता होंगे।

विद्यार्थियों के आवेदन हेतु राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टलwww.scholarships.gov.in/studentsFAQs  प्रारंभ किया किया गया है।  साथ ही नेशनल स्कालरशिप पोर्टल द्वारा नया होमपेज तथा वन टाइम रजिस्ट्रेशन वेब वर्जन एवं मोबाईल एप दोनों प्रारंभ किया है। एनएसपी की विस्तृत जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइटwww.cgbse.nic.in  एवं हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply