राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए प्रदेश के सभी 90 विधायकों ने डाले वोट 21 जुलाई को होगी मतों की गिनती

शेयर करें

रायपुर // देश के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज विधानसभा भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक सहित सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ था। मतदान की निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद शाम पांच बजे मतपेटी को सीलबंद किया गया। राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीलबंद मतपेटी को लेकर आज रात सवा नौ बजे के नियमित विमान से नई दिल्ली जाएंगे। वहां 21 जुलाई को मतों की गिनती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में बनाए गए स्ट्रांग-रूम से आज सवेरे मतपेटी को निकालकर मतदान कक्ष में रखा गया। राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर व प्रेक्षक तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में सीलबंद मतपेटी को खोलकर व जांचकर मतदान के लिए रखा गया। शाम पांच बजे मतदान की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद मतपेटी को पुनः सीलबंद किया गया।

मतदान के लिए मतपेटी को खोलने और मतदान के बाद पुनः सीलबंद करने के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर राकेश रंजन और प्रेक्षक मलय मलिक, उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी मौजूद थे।  

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply