अपनी संस्कृति व विरासत को बचाने के लिए हिन्दूओ का एक होना व जागृत होना बहुत जरूरी : बिसरा राम यादव

शेयर करें

भिलाई // महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा अपने शताब्दी वर्ष एवं हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आद्य सर संघ चालक केशव बलीराम हेडगेवार के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

डॉ.हेडगेवार जी की मूर्ति के समक्ष पूर्व प्रान्त संघ चालक बिसरा राम यादव, दुर्ग जिला विभाग सह कार्यवाहक दिलेश्वर उम्ररे, छबिनाथ सिंह, विजय चौधरी, रामजी साहू द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ केशव अर्चना की गयी। ततपश्चात उपस्थित स्वयं सेवको एवं स्कूल के आचार्य,शिक्षकगणों,व विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

अपने उद्बोधन में विजय चौधरी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में हेडगेवार जी की प्रतिमा के जीर्णोद्वार के पश्चात् हम सब यहाँ एकत्रित हुए है।उन्होंने हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि स्वयं सेवक निस्वार्थ भाव से काम करते हुए संघ के कार्यों को गति देते हुए जन जन तक पहुँचाने के कार्य करे।

श्री उमरे ने अपने उद्बोधन में कहा की सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाये दी व डॉक्टर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।बताया कि किस तरह उन्होंने आठ वर्ष की उम्र में अंग्रेजों की मिठाई का बहिष्कार कर अपने देशप्रेम को प्रदर्शित किया था।हिन्दुओ को शाखा के माध्यम से जागृत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना नागपुर में की जो आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।

अपने उद्बोधन में पूर्व प्रान्त संघ चालक बिसरा राम यादव ने कहा अपनी संस्कृति व विरासत को बचाने के लिए हिन्दूओ का एक होना व जागृत होना बहुत जरूरी है। हिन्दू ही एक ऐसा है जो धरती को अपनी माता मानता है।राष्ट्र विरोधियो से मुकाबले के लिए एक हांथ में शास्त्र व एक हांथ में शस्त्र होना बहुत जरूरी है।

संघ की प्रार्थना एवं श्रीमती शैल तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ। पुष्पांजलि कार्यक्रम में शिरीष अग्रवाल,ललित माली,प्रकाश गर्दे, सावरकर जी, अजय केडिया, गिरिजाशंकर सिंह , दामोदर उपाध्याय, दिनेश पुरवार, शम्भुनाथ साहा,रविन्द्रन, श्रीमती सुखविंदर कौर, श्रीमती मिठू चंदा आदि सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें