भिलाई । मंगलवार को नवीन शासकीय प्राथमिक शाला शहीद वीर नारायण सिंह खुर्सीपार सेक्टर 11 भिलाई नगर वार्ड 51 प्रधान पाठिका महेश्वरी आमदे की सेवानिवृत होने पर बिदाई समारोह वार्ड पार्षद मीरा बंजारे , पूर्व पार्षद उषा मधुकर के विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने महेश्वरी आमदे का श्रीफल व शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किये ।
सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सम्मान समारोह एवं बिदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महेश्वरी आमदे सरल एवं मधुर स्वभाव व्यक्तिव के धनी जिसका योगदान शिक्षा के क्षेत्र में सदैव स्मरणीय रहेगा ।
शिक्षा जगत से आज 40 वर्षो की लम्बी एवं सफल सेवा अवधि के पश्चात सेवानिवृत हुए है, हम सब उनकी लम्बी उम्र व अच्छे स्वास्थ की ईश्वर से कामना करते है ।
बिदाई एवं सम्मान समारोह में मुख्य रुप से पूर्व संकुल समन्वयक अशोक कुमार देवांगन, व्याख्याता रिखिराम सिन्हा, प्रधान पाठक बिंदिया गवेल , प्रधान पाठक हेमा चन्द्रवंशी, विमला शर्मा, दीपा नंदागवली सहायक शिक्षक, संजय बोरकर, कमलेश्वरी भुआर्य, एवं राजेश्वरी, श्रद्धा वर्मा पिंकी आदि शालेय परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे ।














