प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनता को हमेशा दिया धोखा : वर्मा

शेयर करें

पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने खैरागढ़ के दिलीपपुर में अपर राज्य योद्धा खैरागढ़ मंडल के प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव प्रचार करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है और आम जनता को शुरू से मुगालते में रखा है। सरकार ने अपने घोषणापत्र में इस बात को प्राथमिकता के साथ शामिल किया था कि सरकार बनते ही राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू की जाएगी लेकिन वास्तविकता यह है कि आज गली मोहल्ले में अवैध रूप से शराब अफीम एवं गांजा बिक रहा है। कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात को प्रमुख रूप से शामिल किया था लेकिन बेरोजगारी भत्ता देना दूर की बात है रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाई। बेरोजगारी का आलम इस कदर हावी है कि वे गलत रास्ते का रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी की इतिहास को उठाकर देखे तो इस पार्टी की सरकार जिन जिन राज्यों में रही वहाँ की जनता के साथ छलावा किया है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस की सरकार को करारा जवाब देना पड़ेगा और शुरुआत खैरागढ़ उपचुनाव से करना है।कांग्रेस ने हमेशा खैरागढ़ की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। झूठ और फरेब की राजनीति करना कांग्रेस की फिदरत है और लॉलीपॉप देने में तो माहिर है। लॉलीपॉप का ताजातरीन उदाहरण है कि भूपेश बघेल ने कहा है कि चुनाव जीतने के 24 घण्टे बाद खैरागढ़ जिले का मूर्त रूप लेगा।क्योंकि भूपेश बघेल को धरातल पर हार नजर आ रही है इसलिए खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है। श्री वर्मा ने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों का कर्जा माफ नही हुवा है और ना ही मितानिनों का वेतन बढ़ा है। श्री वर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है। इस सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनी है। भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों को एक रुपए चावल देने की योजना बनाई है इसके अलावा कोरोना काल मे 5 किलो अतिरिक्त चावल देने की योजना बनाई थी लेकिन इस सरकार ने गरीबों के 5 किलो चावल पर भी डाका डाला है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में गरीबों को मुफ्त उज्जवला गैस कनेक्शन मिलता था इस सरकार ने उसे भी खत्म कर दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें
    मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *