दुर्ग ।। जिले में श्रमिकों के पंजीयन एवं योजना आवेदन में लाईव फोटो और मोबाईल नंबर से ओटीपी की सुविधा प्रारंभ किया जा चुका है। जिले के समस्त सीएससी, गर्वनेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य ईकाई के समस्त च्वाईस सेंटरों को निर्देशित किया जाता है कि श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीयन में लाईव फोटो और मोबाईल नंबर से आवेदन करें। लाईव फोटो के स्थान पर स्कैन फोटो अपलोड करने पर संबंधित च्वाईस सेंटर पर कार्यवाही की जाएगी।






