चिटफंड कंपनियों पर सख्त कार्यवाही की जाए : पुलिस महानिदेशक

शेयर करें

पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक सम्पन्न

रायपुर ।  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली।  बैठक में उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार उन्होंने पिछले माह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का शत्-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।  
बैठक में अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिट फण्ड), डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी, निवेशकों को राशि वापसी, एनडीपीएस अपराध, प्रकरण वापसी, शिकायत जांच, महिला विरुद्ध अपराध, साप्ताहिक अवकाश, नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण, पदोन्नति, थानों एवं पुलिस कार्यालयों में सीसीटीवी स्थापना, डायल 112, नक्सल पीड़ितों का पुनर्वास, कानून एवं व्यवस्था इत्यादि विषयों पर समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए।
बैठक के उपरांत विभिन्न मैडल-पुरुस्कार विजेताओं का सम्मान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के न्यूज़ लेटर का विमोचन किया गया। मीटिंग में सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक, आई जी (गुप्त वार्ता) सहित पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें
    मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *