पौनी पसारी योजना लॉटरी के माध्यम से निशुल्क आंबटन किया जाएगा : आयुक्त

शेयर करें

दुर्ग । आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर निगम द्वारा पौनी पसारी योजना के तहत विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने वालों से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। जिसमें मुख्य रुप से दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत अपने परम्परागत व्यवसाय करने वाले,उनको पौनी पसारी के तहत पसरा हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाएगा।जैसे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार, धुलाई, धोबी, जूता,बनाने वाले मोची, लकड़ी का काम बढाई, पशुओं का चारा, सब्जी उत्पादन, कपड़े बुनना, कपड़े सिलाई दर्जी, कंबल बनाना, मूर्तिया बनाना, फूल का व्यवसाय, पूजा सामग्री बनाना, बांस की टोकरी का व्यवसाय, नाई सेलून, विनिमार्ण मैट, चटाई बनाने कार्य, सौंदर्य सामग्री मनिहारी, लोहे से संबंधित कार्य लोहार, दोना पत्तल, चाय पकोड़े दुकान, दूध के उत्पाद, डेलीनीड्स के अलावा गोदना, टेटू, बनाने वाले समेत अन्य प्रकार के जो परम्परागत व्यवसाय करते है। राज्य शासन की महती योजना पौनी पसारी योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र अंतर्गत दो स्थानों पर गायत्री मंदिर वार्ड 25 महिला समृद्धि बाजार के पास में निर्मित शेड चबूतरा में इनका व्यवस्थापन किया जाना हैजिसके लिए निगम द्वारा अपील के माध्यम से इच्छुक व्यक्तियो से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। जिसमे निगम सीमा अंतर्गत क्षेत्र मे व्यवसाय करने वाले व्यक्ति सादे कागज में अपना आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फ़ोटो,आधार कार्ड व राशन कार्ड की छायाप्रति संग्लन कर कार्यालयीन समय मे बाज़ार विभाग नगर निगम में 25 जुलाई तक जमा कर सकते है। पंजीयन हेतु आवेदन जमा होने के उपरांत लॉटरी के माध्यम से निशुल्क पसरा का आवंटन किया जाएगा।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें
    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *