कोविड से दो कमाऊ सदस्यों को खो चुके साहू परिवार से मिलकर भावुक हुए: महापौर

शेयर करें

परिवारजनों को दिलासा देते हुए महापौर बोले – महतारी दुलार योजना से निशुल्क शिक्षा का जिम्मा उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, बच्चों को हर माह स्कॉलरशिप भी मिलेगी
दुर्ग। दुुर्ग के हास्पिटल वार्ड 29 में नागरिक समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे महापौर धीरज बाकलीवाल ने साहू परिवार के सदस्यों से भी मिले। वार्ड पार्षद ने महापौर को बताया कि कोरोना से पिछले दिनों साहू परिवार के दो जवान बेटों की मौत हो गई। दोनों कमाऊ जवान बेटों को खो चुके साहू परिवार के गमजदा परिवार को देखकर महापौर भावुक हो गए। दो छोटे बच्चों और उनकी माता को दिलासा देते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा का भार प्रदेश सरकार उठाएगी। शिक्षा के साथ स्कॉलरशिप भी मिलेगी
वार्ड में साहू परिवार के दो जवान बेटे मनोज साहू और विनोद साहू की मौत कोरोना से हुई थी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने साहू परिवार के सदस्यों से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महतारी दुलार योजना के तहत कोविड से परिवार के मुखिया की मौत होने पर बच्चों की स्कूली शिक्षा का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबंध में आवेदन शासन को भेजे जा रहे हैं। स्कूल की फीस के साथ ही बच्चों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर माह स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से कहा कि शासन द्वारा पीड़ित सभी परिवारों को हरसंभव मदद दी जा रही है।
इस मौके पर पार्षद बबिता गुड्डू यादव, एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, विद्या यादव,मासुब अली एव अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न
    • June 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नवे अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन दुर्ग में संपन्न…

    और पढ़ें
    नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    • June 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हुडको भिलाई में परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *