नवरात्रि पर्व के दौरान पदयात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाये गये कोरिडोर।

शेयर करें

दुर्ग // यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालको के सुरक्षित आवागमन के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किये गये है। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किये गये है, जो लगातार 24 घण्टे 22 सितंबर से 01 अक्टूबर तक पेट्रोलिंग करेगें। जो पीए सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेगें और इस मार्ग में किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें।

पदयात्रियो के लिए बनाये गये रूट चार्ट

कुम्हारी टोल प्लाजा-सिरसा गेट चौक-डबरापारा तिराहा-खुर्सीपार तिराहा-पावर हाउस अण्डर ब्रिज-मुर्गा चौक-सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर-09 चौक- MD बांग्ला तिराहा – ठगडा बांध ओवर ब्रिज के नीचे-जेल तिराहा-गांधी तिराहा-पटेल चौक-गंजपारा-पुलगांव चौक-शिवनाथ नदी ब्रिज-अंजोरा बाईपास-राजनांदगांव से होकर डोगरगढ़ जायेगें।

दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील

पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
▫ देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
▫ प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
▫ पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
▫ पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं किनारे होकर पदयात्रा करें।
▫ हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करे।
▫ बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपी
देर रात यात्रा करने के बचे!
▫ अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
▫ वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
▫ शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
▫ सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
▫ कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
▫ रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
▫ पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।
▫ माल वाहन में सवारी न बैठाये।

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) और ऑनलाइन अवकाश…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान,राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनए शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी व्यवस्था- सुबह की प्रार्थना से लेकर छुट्टी के समय तक का शेड्यूल तय, अधिकारियों को रोजाना मॉनिटरिंग के निर्द रायपुर छत्तीसगढ़ के…

    और पढ़ें