गरीबों से उनके पक्के मकान का अधिकार भूपेश बघेल ने छीना है: रमन सिंह

शेयर करें

दुर्ग ।। नगपुरा पार्श्व तीर्थ के निकट श्री दुग्गड़ निकेतन में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे डॉ रमन सिंह ने आव्हान किया कि भाजपा के कार्यकर्ता मोदी सरकार के लाभार्थियों को गांव गांव, गली गली, मोहल्ले मोहल्ले जाकर मिले उनसे बात करें और उन्हें जो लाभ मिले हैं, उससे अवगत कराएं। जब कार्यकर्ता ऐसे लाभार्थियों से मिलने के लिए निकलेंगे तो लाभार्थियों का अंबार मिलेगा, हमने 9 करोड़ गृहणियों के घरों को धूंवे से मुक्त कराया है। भूपेश बघेल सरकार के आने से छत्तीसगढ़ के गरीबों को सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि उन्हें मिलने वाले पक्के आवास की सुविधा जो मोदी सरकार दे रही थी इसे भूपेश बघेल ने छीन लिया, भाजपा के कार्यकर्ता जाकर ऐसे आवास विहीन लोगों को जाकर यह बताएं कि आपसे पक्के मकान के अधिकार को भूपेश बघेल ने छीना है। पिछले 8 सालों में 2014 से 2022 तक 50 चुनाव हुए जिसमें अपवाद को छोड़ दो तो कांग्रेस लगभग सभी चुनाव हारी है, आगे उसकी जीत की कोई संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ में कोल माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया का राज है, छत्तीसगढ़ सरकार का एक मंत्री महिला कलेक्टर पर आरोप लगता है लेकिन ना कलेक्टर पर कार्यवाही होती है और न मंत्री का इस्तीफा होता है। आईपीएल में जैसे खिलाड़ियों की नीलामी होती है ठीक उसी तर्ज पर जिलों में कलेक्टर का पद पाने के लिए नीलामी लगती है एसपी बनाने के लिए भी नीलामी लगाई जाती है और नीलामी में पद पाने वाले एसपी के संरक्षण में जुआ, सट्टा और शराब का अवैध संचालन होता है। भूपेश बघेल ईडी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करते हैं और अपने छत्तीसगढ़ में कोयला चोरों और शराब माफियाओं को खुला संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। कोयला की कालाबाजारी कमीशन खाने वाला मुख्यमंत्री अभी छत्तीसगढ़ में बैठा है।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि मोतीलाल वोरा जैसा सज्जन आदमी को मृत्यु के बाद बदनाम किया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में 2000 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गांधी परिवार के युवराज राहुल गांधी से जब पूछा गया कि ये सब किसने किया तो ईडी से वो बोलते हैं कि सब घपला मोतीलाल वोरा ने किया है। रमन सिंह ने कहा कि वोरा सज्जन व्यक्ति रहे हैं, उनको बदनाम कर रहे क्योंकि आज वह अपनी बात कहने के लिए इस दुनिया में नहीं है।

15 साल के भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि इन 15 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास की एक बड़ी उछाल ली थी। 2003 में छत्तीसगढ़ में मात्र 12 सौ किलोमीटर पक्की सड़कें थी जिसे 12 हजार किलोमीटर तक बढ़ाया गया केवल 60 हजार पम्प कनेक्शन हुआ करते थे, उसे 15 साल में 4 लाख पंप कनेक्शन तक पहुंचाया गया, प्रति व्यक्ति आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई। भूपेश बघेल की सरकार ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है, 15 सालों के भाजपा के शासन में पंचायत भवन, मंगल भवन से लेकर सड़क निर्माण के बड़े-बड़े काम हुए हैं जो प्रत्यक्ष सबके सामने है।

पूर्व आईएएस और भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने बदली परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व विषय में कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ अवैध उगाही और भ्रष्टाचार का आलम है। उन्होंने कहा कि उन्हें कहने में कोई संकोच नहीं है कि यदि वे आज कलेक्टर होते तो कभी वैसा काम नहीं कर पाते जो उन्होंने पूर्व में कलेक्टर रहते किया था क्योंकि आज की सरकार में अधिकारी को जिले में बैठाने से पहले उससे रेट तय कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन बेहद जरूरी है क्योंकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का एटीएम बन चुका है।

राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि पिछले 8 सालों में भारत में वैश्विक स्तर पर बेहद प्रतिष्ठा पाई है। विश्व स्तर पर भारत सम्मान बहुत बढ़ा है, यूक्रेन युद्ध के दौरान सबने स्पष्ट रूप से देखा है कि कैसे भारत के तिरंगे के कारण दूसरे देशों के लोगों को भी यूक्रेन से सम्मान के साथ निकाला गया था।

समापन सत्र में अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वे दुर्ग शहर के 4 मंडलों में 4 दिन लगातार पदयात्रा करके मोदी सरकार के तमाम हितग्राहियों से मिलेंगे और उन्हें मोदी सरकार के कामों से अवगत कराएंगे।

वर्ग प्रमुख कांतिलाल बोथरा ने वर्ग की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से डॉक्टर रमन सिंह का परिचय कराया। डॉ रमन सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था में लगे हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

समापन सत्र पर मंचासीन अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, वर्ग प्रमुख कांतिलाल बोथरा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, डॉ दयाराम साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, लाभचंद बाफना, डॉ दयाराम साहू, डॉ बालमुकुंद देवांगन, चंद्रिका चंद्राकर सरिता मिश्रा, कैलाश शर्मा, कांतिलाल जैन बसंत चंद्राकर, संतोष सोनी, मनोज मिश्रा, चैनसुख भट्टड़, प्रीतपाल बेलचंदन, डॉ सुनील साहू, सुरेंद्र कौशिक, दिलीप साहू, अनूप गटागट सहित प्रशिक्षार्थी के रूप में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply