पुलिस मुख्यालय में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक संपन्न

शेयर करें

रायपुर // पुलिस महानिदेशक, अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ, उड़ीसा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षे़त्रों में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाये जाने की नयी रूपरेखा पर चर्चा की गई, साथ ही दोनों राज्यों की गुप्त सूचनाओं (इन्टेलिजेंस इनपुट) को साझा करने के बारे में भी विचार विमर्श हुआ।

इसी प्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोनों राज्यों में सुरक्षा बलों के कैम्प तथा पुलिस स्टेशनों के बीच समन्वय स्थापित करने, नक्सलियों के सीमा पार करने वाले आवागमन मार्गों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखने एवं नक्सलियों के लिए सामग्रियों की आपूर्ति लाईन को रोकने की रणनीति पर भी विचार किया गया। अन्तर्राज्यीय बैठक में दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

 बैठक में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों के नक्सल ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरापुट (उड़ीसा) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर, पुलिस अधीक्षक सुकमा, कोण्डागांव, महासमुंद तथा कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर जुड़े रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply