पेंशन हितग्राही अपने विभिन्न खातों में चेक कर सकते हैं पेंशन की राशि, इसके बाद भी दिक्कत हो तो निगम मुख्य कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पेंशन हितग्राही अपने विभिन्न खातों में पेंशन की राशि आई है या नहीं चेक कर सकते हैं, अधिकतर हितग्राहियों के पास एक से अधिक खाता होने के कारण और इसका विवरण निगम में दिए होने के कारण, हितग्राहियों के पेंशन की राशि उन्हीं के दूसरे खाते में आधार लिंक होने के कारण पेंशन की राशि चली जाती है, किंतु हितग्राही के संज्ञान में यह नहीं रहता। इसलिए निगम इन हितग्राहियों से अपील करता है कि हितग्राही को समय-समय पर अपने सभी बैंक खातों की जांच कर लेनी चाहिए कि पेंशन की राशि किस खाते में आई है l

Advertisements
KWBD

यदि इसके बाद भी पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही हो तो इसके लिए निगम मुख्य कार्यालय में अजय शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं। मुख्य कार्यालय पेंशन की राशि प्राप्त करने के लिए पात्र हितग्राही आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी लाकर जांच करा सकते हैं, लेकिन विभिन्न खातों के धारक हितग्राहियों को सर्वप्रथम अपने सभी खातों के बैलेंस को चेक करके पेंशन की राशि प्राप्त हुई या नहीं यह देख लेना चाहिए। इसके लिए निगम प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील करता है।

  • Related Posts

    लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव
    • August 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर…

    और पढ़ें
    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
    • August 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *