पटेल समाज मेहनतकस समाज है जो स्वलंबन की शिक्षा देता हैं

शेयर करें

दुर्ग // धमधा जिला दुर्ग में प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव, युवक -युवती परिचय सम्मेलन एवं परिचय माला पुस्तिका का विमोचन के कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जगत जननी माँ शाकम्भरी जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया व सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं सभी युवक-युवतियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर,अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, छ. ग. प्रदेश (को.) मरार पटेल समाज प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल ,पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे,नगर पंचायत अध्यक्ष धमधा श्रीमती सुनीता राजीव गुप्ता,छ. ग. प्रदेश (को) मरार पटेल समाज कार्य. अध्यक्ष तेजराम पटेल राजेन्द्र पटेल ,पवन पटेल ,ललित पटेल अमर सिंह पटेल लोचन पटेल ,गया प्रसाद पटेल ,पुरषोत्तम पटेल, रामेश्वर पटेल ,त्रिनाथ पटेल ,शोभाराम पटेल, आत्माराम पटेल, श्रीमती रानी पटेल, श्रीमती पूर्णिमा पटेल , दुखवा पटेल जी,मोहन पटेल (फौजी), दिनेश पटेल, गोविंद पटेल, केशव पटेल, खेलु पटेल,रमेश पटेल, बीरेंद्र पटेल, दुलेश पटेल, रमन यादव, दीपक चौहान, नरेश साहू,पीयूष ताम्रकार एवं समस्त गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा कि पटेल समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है।सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा समाज में बैठे अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है हमारी सरकार मोदीजी की गारंटी को हम पूरा कर रहे हैं। दो साल का बकाया धान बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी, आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति जैसे अनेक निर्णय हमारी सरकार ले रही है और क्रियान्वित भी कर रही है। समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को 72 घण्टे में ही बेची गई धान की कीमत देने की व्यवस्था की गई है।

अहिवारा विधायक डोमल लाल कोर्सेवाडा ने कहा संगठित समाज से सभ्य समाज का निर्माण होता है शादी योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आज आधुनिक युग में बहुत ज़रूरी है लड़की लड़का का सम्पूर्ण परिचय एक मंच में प्राप्त हो जाता हैं पटेल समाज एक मेहनत कस समाज है जो मानव समाज को फल सब्ज़ी उपलब्ध कराता हैं और स्वलंबन की शिक्षा देता हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply