पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं अंत्योदय की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं सेवा भाव को लेकर समाज के बीच कार्य करता है और इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं, ताकि कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें।

इस अवसर पर यशवंत जैन, डोमन लाल कोसेवाडा, सरस्वती बंजारे एवं इंद्रजीत सिंह गोल्डी सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए. गौरी शंकर, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, गोपाल साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी, तुलसी साहू, राजू खान एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    सभी 194 निकायों में एक ही दिन होगी बैठक, नोडल अधिकारी निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा
    • June 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के सभी 194 नगरीय निकायों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना…

    और पढ़ें
    विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
    • June 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंराजीव स्मृति वन में बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित…

    और पढ़ें