निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बनेगा पार्किंग स्पेस कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। निगम आयुक्त रोहित व्यास आज नेशनल हाईवे के अधिकारी व निगम के अधिकारी तथा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों साथ नेशनल हाईवे व लोक निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने सुपेला चौक पहुंचे। उन्होंने नेशनल हाईवे के कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। निगमायुक्त ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किए जा रहे कार्यों को शीघ्रता से करें। जो कार्य समानांतर किए जा सकते हैं उन्हें संसाधनों को बढ़ाकर करें। आयुक्त ने कहा कि पार्किंग स्पेस बेहद आवश्यक है, इससे यातायात दबाव से काफी राहत मिलेगी, इसके साथ ही उन्होंने पेच रिपेयर वर्क, डामरीकरण को अति शीघ्र पूर्ण करने, नेशनल हाईवे में लाइट लगाने, धूल मुक्त सड़क करने के लिए मलबा हटाने, एक समरूपता के साथ लैंडस्कैपिंग कार्य करने, सुरक्षात्मक कार्य करते हुए नाली निर्माण, ओवरब्रिज से पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग के लिए शीघ्रता से कार्य होगा, इसके लिए कुछ स्थानों पर तैयारियां जल्दी पूरी कर ली जाएगी। निगमायुक्त ने कहा कि सभी पहलुओं को देखते हुए निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्रता के साथ करें। उन्होंने एन.एच. के अधिकारियों से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर धूल मुक्त सड़क करना, पैच रिपेयर वर्क तथा पार्किंग स्पेस का निर्माण करना बेहद आवश्यक है, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें।

वहीं आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर पर कार्रवाई अभियान सतत जारी रहे। उन्होंने मार्केट एसोसिएशन से प्राप्त सूची अनुसार मार्केट क्षेत्रों में व्यवसायियों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी मौके पर दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने एवं विनीता वर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे तथा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं नेशनल हाईवे के उप अभियंता अभिजीत सोनी आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply