छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिले ‘अतिथि व्याख्याता नीति-2024’ में प्राथमिकता : विधायक देवेंद्र यादव

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लागू की गई ‘अतिथि व्याख्याता नीति-2024’ में सुधार की मांग की है।

विधायक यादव ने कहा कि 20 जून 2024 से लागू इस नीति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी गई है। नीति के प्रावधानों के अनुसार छत्तीसगढ़ के बाहर के निवासियों को भी पात्र माना गया है, जो स्थानीय युवाओं के लिए अनुचित है।

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश की उच्च शिक्षा नीति में केवल मूल निवासी ही अतिथि विद्वान पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में मौजूदा नीति से स्थानीय युवाओं के हितों को नुकसान पहुँच रहा है। राज्य के विभिन्न कॉलेजों में 34 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है, जिनमें से 15 पद अन्य राज्यों के लोगों को भी मिल सकते हैं।

विधायक यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी इस नीति को संशोधित कर केवल मूल निवासियों को ही पात्र माना जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम स्थानीय शिक्षित युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगा और राज्य के हित में होगा।

  • Related Posts

    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें
    जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी…

    और पढ़ें