राष्ट्रवादी मंच “हल्ला बोल” के प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर में शनिवार को बाफना मंगलम, पद्मनाभपुर में राष्ट्रवादी मंच टीम “हल्ला बोल” का प्रांतीय अधिवेधन का उद्घाटन संपन्न हुआ। जितेन्द्र वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग, गणेशशंकर देशपांडे पूर्व जिला संघचालक आरएसएस, प्रदीप दुबे सहकार भारती, श्रीराम पाटणकर मीसाबंदी, ललित चंद्राकर जिला महामंत्री, राकेश चन्द्राकर प्रदेश संगठन मंत्री, नितेश मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे । 

जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपने कहा कि भूपेश शासन तानाशाही कर रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले हल्ला बोल टीम का अभिनंदन है। जो डर गया वो मर गया। हम सभी की चिंतन और मनन करना होगा कि ईश्वर ने हमे मनुष्य बनाकर क्यों भेजा है, सामान्य जीवन जीने के लिए या देशसेवा का कार्य करने के लिए। कोरोनाकाल में देश की मोदी सरकार ने बहुत सी व्यवस्था की। कोरोना में अनेक लोग काल मे समा गए।

मोदी सरकार की अच्छी व्यवस्था का परिणाम है कि देश कोरोना से लड़ सका। हमें भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना चाहिए। संघर्ष करने वालों का काम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा क्योंकि जब बड़े-बड़े लोग बोलने से डरते थे तब आपने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। हमें श्रीराम जी से प्रेरणा लेनी चाहिए,

जिन्होंने आततायी शक्तियों के खिलाफ खिलाफ 14 साल तक लड़ाई लड़ी। हम भारत को जगतगुरु पुनः बनाने के लिए कार्य करें। संगठन के कुछ नियम होते है, हमें उन नियमो का पालन करना चाहिए। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा में लगातार 2 दिन तक कोरोना वैक्सिनेशन करवाया। आप सब दुर्ग की पावन धरा से नई ऊर्जा लेकर जाए।

गणेशशंकर देशपांडे ने महाभारत के प्रसंगों का उदाहरण देते हुए असत्य और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने से पीछे नहीं हटने की सीख दी और कहा कि जो लोग सत्य और न्याय के विरुद्ध लड़ने से नहीं डरते है, समाज में उन्हीं का योगदान हमेशा याद रखा जाता है। आभार प्रदर्शन पोषण साहू ने किया। मंच संचालन सुनीता मानिकपुरी ने किया।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply