मोबाइल छोड़ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के खेलों में आजमा रहे हाथ, खेल को लेकर महिलाओं में भी गजब की रूचि

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आज तीसरा दिन रहा। मोबाइल की आदतों को छोड़कर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में सभी अपने दो-दो हाथ आजमा रहे हैं और अपने बचपन को याद कर रहे हैं। 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेल जिसमें पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्ल्स, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है का लोग खेल मैदानों में पहुंचकर और खेलकर खूब आनंद ले रहे हैं।

दिनांक 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को राधिका नगर स्लॉटर हाउस मैदान, शांति नगर दशहरा मैदान, जेपी नगर स्कूल बैकुंठधाम पानी टंकी के पास तथा सेक्टर 9 फुटबॉल ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में महापौर नीरज पाल की पहल तथा निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई के विभिन्न मैदानों में खेल के आयोजन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेल में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी वर्ग के लोग शामिल होकर खेल का लुफ्त उठा रहे हैं।

खेल खेलने के लिए खेल मैदान पर ही ऑन द स्पॉट पंजीयन कराया जा सकता है साथ ही जोन कार्यालय में भी पंजीयन कराया जा सकता है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि खेल में भाग लेने के लिए मैदानों में पहुंच कर अधिक से अधिक अपना पंजीयन कराएं और छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों का उसी समय से आनंद ले। खेल प्रतिभागी के विजेता होने पर पुरस्कार का भी प्रावधान रखा गया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply