राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

शेयर करें

रायपुर // राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रतिदिन किसी न किसी खेल गतिविधि में शामिल होने का आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री यादव ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

समारोह में विश्वविद्यालय के 34 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मंत्री श्री यादव ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दुर्ग के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि दुर्ग जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए निरंतर आधारभूत सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। रविशंकर स्टेडियम को बीसीसीआई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। स्टेशन रोड पर स्विमिंग पूल का निर्माण जारी है, नयापारा में अत्याधुनिक जिम की योजना प्रस्तावित है और नाना-नानी पार्क के पास जॉगिंग ट्रैक भी जल्द तैयार होने वाला है।

सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, पूर्व कुलपति एन. पी. दीक्षित, साइंस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, साइंस कॉलेज प्रतिनिधि शिवेंद्र परिहार एवं अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें