नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का तेज गति से होगा काम

शेयर करें

भिलाई // भिलाई की सीमा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन करने आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ पूरे हाईवे का निरीक्षण किया। महापौर एवं निगम आयुक्त ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कहा कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम तेज गति से गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जाए, इसके लिए संसाधनों को भी बढ़ाकर कार्य करने कहा गया। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा, साथ ही आकर्षक लैंडस्कैपिंग भी होगी जिससे शहर की रौनकता भी बढ़ेगी।

इसके लिए और बेहतर प्लान तैयार करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। पार्किंग स्थल पर प्रवेश एवं निकासी का भी ध्यान रखा जाएगा, पार्किंग स्पेस पर भी चर्चा की गई। पावर हाउस मार्केट एवं चंद्रा मौर्या चौक जैसे अन्य प्रमुख स्थानों पर बढ़ते ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। सड़कों पर धूल और मिट्टी के गुब्बार से निजात दिलाने के लिए हाईवे में बचे हुए सड़कों के मरम्मत एवं संधारण को शीघ्र करते हुए, जीआई शीट हटाकर पूरे मलबा को हटाने के निर्देश इस दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिए गए। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि इसका काम प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर तेज गति से काम करने आयुक्त ने कहा। बंद पड़े टोल नाका पर भी चर्चा की गई, इसके साथ ही सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।

महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि ड्रेन का निर्माण ऐसा हो कि पानी निकासी आसानी से हो जाए तथा बस्तियों में पानी घुसने की नौबत न आए। नेशनल हाईवे के डिवाइडर में आकर्षक पौधे रोपित किए जाने के लिए इसकी विस्तृत कार्य योजना एनएच के अधिकारियों के द्वारा बनाई जाएगी, इसके बाद इस पर शीघ्रता से अमल किया जाएगा। नेशनल हाईवे के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों के द्वारा और बेहतर प्लान तैयार किया जाएगा।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने भिलाई में निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए थे। आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम की सीमा डबरा पारा चौक से लेकर नेहरू नगर चौक तक का जायजा लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, नेशनल हाईवे के एसडीओ गोविंद अहिरवार, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply