आँवला नवमी पर आँवला वृक्ष क़ी पूजा कर बांधा सूत्र

शेयर करें

जामुल ।। “प्रयास – एक पहल”फाउंडेशन के द्वारा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष क़ी नवमी तिथि पर आँवला नवमी के पावन अवसर पर भव्य सामूहिक आँवला वृक्ष क़ी पूजा पुरे विधिविधान से किया गया अपने संतान व परिवार के कल्याण के लिए समस्त महिलाओं द्वारा आँवला वृक्ष क सामूहिक परिक्रमा करके आँवला वृक्ष के जड़ में कच्चा दूध फूल माला के साथ साथ मौली धागा क फेरे लगाकर सूत्र बांधा गया इस पावन अवसर पर आँवला नवमी क़ी कथा पंडित टेकराम तिवारी के द्वारा सुनाया गया पंडित जी के द्वारा बताया गया क़ी आँवला नवमी इस दिन सच्चे मन से मांगी गयी हर मनोकामना पुर्ण होती है

इस पूजा के समापन के बाद समस्त आमजन मानस ने आँवला वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बजरंग दल के अजय सेन व उनकी पूरी टीम के साथ साथ विश्व हिन्दू परिषद के रोहित साहू व उनकी पूरी टीम क आगमन विशेष रहा आँवला नवमी के इस पावन अवसर पर योग गुरू शत्रुघ्न साहू संतोष चौरसिया समाजसेवी जनक साहू भुवन जंघेल बालमुकुंद निर्मलकर रेवाराम साहू परस पल के साथ साथ गणमान्य नागरिक व “प्रयास -एक पहल”फाउंडेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहें

इस कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त जनमानस के द्वारा आने वाले साल और भव्य रूप के साथ इस कार्यक्रम को के लिए संकल्प लिया गया इस सम्पूर्ण आँवला नवमी कार्यक्रम क संचालन “प्रयास – एक पहल”फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश साहू ने किया

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply