36आईएनसी द्वारा पोषित युवा स्टार्टअप इंजीनियर ने बनाई है नवाचार मशीन

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में कला, संस्कृति के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आई. टी. क्षेत्र में सफलता की झलक भी दिख रही है। चिप्स द्वारा लगाये गये स्टॉल में 36आईएनसी सेंटर द्वारा पोषित स्टार्टअप के युवा संस्थापक एवं इंजीनियर आदित्य बी. द्वारा बनाई गयी सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) मशीन लोगों के बीच ख़ास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल ने बताया कि यह मशीन कंप्यूटर से डेटा लेकर लेजर की मदद ये लकड़ी, कांच, प्लास्टिक जैसे अनेक सरफेस पर मनचाहा डिजाइन प्रिंट करती है। इसमें लेजर सेंटिंग की मदद से कोई भी मनचाही आकृति बिना किसी कारीगर के पूर्ण परिशुद्धता (एक्यूरेसी) के साथ तैयार की जा सकती है। युवा स्टार्टअप इंजीनियर आदित्य बी. ने बताया कि स्थानीय स्तर पर तैयार किये गये इस इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स को राज्योत्सव 2022 में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 16 मशीनें छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारियों द्वारा बुकिंग कराई जा चुकी है।

चिप्स द्वारा संचालित 36आईएनसी सेंटर में राज्य के युवाओं द्वारा स्टार्टअप्प्स के जरिए कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनेक नवाचार सफलतापूर्वक किए गए हैं। इनमें उच्च तकनीकों का उपयोग करते हुए जंगली हाथी के मूवमेंट की वास्तविक स्थिति ज्ञात करना तथा उपुक्त कदम उठाने के लिए सक्षम विभाग को सहायता प्रदान करना, मिट्टी की जांच कर मोबाइल पर सूचित करना, कृषि से सम्बन्धित कार्यों जैसे- कीट प्रकोप का आंकलन, कीटनाशक छिडकाव, गिरदावरी आदि ड्रोन द्वारा किये जा रहे हैं। इनके अतिरिक्त कटिंग एज टेक्नोलॉजी जैसे – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (आई.ओ.टी.) एवं ब्लाक चेन जैसे आधुनिकतम तकनीकों पर आधारित स्टार्टअप 36आईएनसी सेंटर में कार्यरत है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply