नालंदा स्कुल कुरूद के पास शासकीय भूमि में अवैध कब्जे वाले को बेदखल किया

शेयर करें

भिलाई // नालंदा स्कुल कुरूद के पास शासकीय भूमि में अपने घर के सामने सात लोगो के द्वारा तार धेरा कर किये गये अवैध कब्जे को जोन दो के राजस्व अमले ने बेदखल किया l

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया है कि निगम क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जे तथा अवैध निर्माण पर मानिटरिंग कर तत्काल बेदखली की कार्यवाही करे. जोन आयुक्त यशा लहरे के निर्देश पर जोन दो का राजस्व अमला ने वार्ड 22 कुरूद में नालंदा स्कुल के पास बेदखली कार्यवाही किया l

जोन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की कलेक्टर समय सीमा में दर्ज शिकायत के आधार पर कुरूद में सात लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर तार धेरा कर किये गये अवैध कब्जे को जे. सी. बी.से हटाया गया l

इसी प्रकार कुरूद रोड में आई. टी. आई. के सामने सडक पर निर्माणाधीन मकान के मालिक द्वारा नाली को बंद किये जाने कि आयुक्त श्री पाण्डेय को व्हाट्स्एप पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर बंद नाली को खुलवाया गया l

कार्यवाही के दौरान ए. आर. ओ.शरद दुबे, वार्ड प्रभारी अरूण सिंह, कृष्ण कुमार सुपैत, गुप्तानंद तिवारी, हरि ताम्रकार, मदन मोहन तिवारी, जागेश्वर पटेल,अमीत कोसरे,प्रतीक तिवारी, तोड फोड दस्ता के कर्मचारी उपस्थित रहे.

  • Related Posts

    बदलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक के साए से सुशासन की छांव तक
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी गवाह बनी सुकमा की वो तस्वीरें जहां जिले के मुखिया खुद…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा का त्वरित असर: कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *