नगरीय निकाय चुनाव समिति में 18 सदस्यीय समिति में देवेन्द्र होंगे सदस्य

शेयर करें

भिलाई // अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव पर विश्वास जताया है और प्रदेश में होने वाली आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि विधायक यादव, 17 अगस्त से केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है और एआईसीसी ने विधायक देवेन्द्र पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित कमेटी में स्थान दिया है। संगठन के इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन प्रायलट का आभार भी जताया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस कमेटी और विधायक यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने घर-घर जाएंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन प्रायलट ने नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए 18 सदस्यीय नगरीय निकाय चुनाव समिति गठित किया है।

जिसमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव, एस संपत कुमार, श्रीमती जरिता लैतलफांग,विजय जांगिड़, विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,रविन्द्र चैबे, डाॅ शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम,जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को सदस्य बनाया गया है। वहीं कमेटी में चार आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष शामिल किया गया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply