नगरपालिका उप निर्वाचन : 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में 9 जनवरी को मतदान और 12 जनवरी को होगी मतगणना

शेयर करें

रायपुर // नगरपालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इन पदों के लिए 09 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक निर्धारित केन्द्रों में मतदान होगा। 12 जनवरी को मतगणना व निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। 
      

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए 14 नगरीय निकायों में कुल 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 02 नामांकन खारिज किए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 10 अभ्यर्थियों द्वारा अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के पश्चात 38 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका उप निर्वाचन के तहत बिलासपुर नगरपालिका निगम के वार्ड क्र. 16 के लिए 03 अभ्यर्थी, नगर पंचायत बलौदा में वार्ड क्र. 05 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगर पंचायत नया बारद्वार के वार्ड क्र. 07 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगरपालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्र. 27 के लिए 05 अभ्यर्थी, नगरपंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्र. 12 के लिए 03 अभ्यर्थी, नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्र. 14 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्र. 03  के लिए 02 अभ्यर्थी, नगरपालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्र. 22 के लिए 03 अभ्यर्थी, नगरपालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्र. 05 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगरपंचायत आमदी के वार्ड क्र. 02 के लिए 02 अभ्यर्थी और के वार्ड क्र. 09 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगर पंचायत डोंगरगांव के वार्ड क्र. 01 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ के वार्ड क्र. 06 के लिए 02 अभ्यर्थी, नगरपालिका परिषद कवर्धा के वार्ड क्र. 19 के लिए 04 अभ्यर्थी तथा नगरपंचायत पखांजूर के वार्ड क्र. 13 के लिए 02 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply