मुख्यमंत्री ने गोताखोर मछुआरों के साहस को सराहा स्वेच्छानुदान मद से पांच मछुआरों को एक-एक लाख रूपए की दी राशि

शेयर करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष श्री लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है।

Advertisements
KWBD


मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आये नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों के सहासिक कार्य पर प्रसन्नता जताई और कहा कि आप सब की तत्परता और बहादुरी से पांच लोगों के जीवन की रक्षा हो सकी है। इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर, माधवराव सप्रे वार्ड के पार्षद विरेन्द्र देवांगन, एल्डर मेन देवेन्द्र यदु उपस्थि थे। गौरतलब है नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के सहासी गोताखोरों ने बीते सोमवार 16 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे एक डूबते व्यक्ति तथा संध्या साढ़े 6 बजे के लगभग एक परिवार के 4 सदस्यों को डूबने से बचाया था।

  • Related Posts

    युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे…

    और पढ़ें
    विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *