मुख्यमंत्री से सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

छत्तीसगढ़ में कई खूबसूरत लोकेशन्स, फिल्म निर्माण के लिए दी जाएंगी सभी आवश्यक सुविधाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ का समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीमान ऐश्वर्या राय‘ की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है। इस सिलसिले में उन्होंने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है। जिसमें फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रावधान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के कलाकारों में काफी प्रतिभा है, बनने वाली नई फिल्म नीति का उद्देश्य यहां के कलाकारों को आगे बढ़ाना है। यहां सरगुजा से लेकर बस्तर तक फ़िल्म शूटिंग के लिए कई खूबसूरत लोकेशन्स हैं, जिन्हें फिल्मी पर्दे पर उतारा जा सकता है। मैनपाट में जलजली और उल्टापानी, सिरपुर में बौद्ध विहार, बारनवापारा में घने जंगल, बस्तर में चित्रकोट जल प्रपात सहित कई स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी की रायपुर, जगदलपुर और बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला भी है, छत्तीसगढ़ में कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा रही है। पद्मश्री हबीब तनवीर के थिएटर ग्रुप से जुड़े तथा यहां के अन्य कलाकारों ने देश और विदेशों में नाम कमाया है। हास्य कलाकार श्री कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बचपन का प्यार गीत से प्रसिद्ध हुए छत्तीसगढ़ के नन्हे गायक सहदेव दिदरो के साथ उन्होंने प्रोग्राम शूट किया है, जिसे जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। 


    मुख्यमंत्री ने दूरभाष से सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री धर्मेन्द्र से बातचीत कर उनसे कुशल क्षेम पूछा और उन्हें याद दिलाया कि एक बार वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आये थे। मुख्यमंत्री ने  धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पंजाब में ये अनूठी समानता है कि देश मे ये दो ही ऐसे राज्य हैं जिनका नामकरण अंकों के आधार पर किया गया है। पंजाब में पांच नदियां हैं और छत्तीसगढ़ में 36 गढ़ थे। अभिनेता कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए प्रस्तावित फिल्म में श्रेयस तलपड़े और किकु शारदा सह कलाकार रहेंगे। श्री कृष्णा ने यह भी बताया कि ओएमजी इंडिया श्रृंखला के एपीसोड की शूटिंग के लिए वे छत्तीसगढ़ के अनूठे स्थलों का भी फिल्मांकन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कई अनूठे स्थल हैं। उन्होंने मैनपाट के जलजली के बारे में बताया कि वहां कूदने पर जमीन स्प्रिंग की तरह उछाल देती है। बस्तर की दुर्लभ कुटुम्बसर गुफा की जानकारी देते हुए  बघेल ने बताया कि वहां स्टेगलामाईट से निर्मित अनेक आकृतियां है और वहां अंधी मछलियां पायी जाती है। इस अवसर पर  विक्की मल्होत्रा,  रिक्की मल्होत्रा,  नवीन राठौर,  भोजराज नवानी,  प्रणीत सुंदरानी, उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply