मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर जताया आभार

रायपुर । भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने सक्ती को जिला बनाकर क्षेत्र की जनता को अविस्मरणीय सौगात दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह और सक्ती के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य के सभी अंचल का समग्र विकास और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। सभी लोग विकास के मुख्यधारा से जुड़े। लोगों की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिणिक स्थिति बेहतर हो, समृद्धि और खुशहाली हासिल करें, यही उनकी मंशा है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के माध्यम से नए जिलों और तहसीलों का गठन का उद्देश्य जनता की सरकार तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करना है।


सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का अभार जताते हुए कहा कि जिला बनने से सक्ती क्षेत्र के लोग बेहद प्रसन्न और आह्लादित है। अब सक्ती तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों के शासकीय काम सहजता से होंगे। इस क्षेत्र में व्यापार, व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था में तेजी आएगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, अमर अग्रवाल, नरेश सेवक और रोहित दोहरे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply