निकाय चुनाव जामुल : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला कहा प्रदेश में बेरोजगारी व लूटमार भ्रष्टाचार कमीशन खोरी चरम पर है

शेयर करें

जामुल में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घासीदास की जयंती पर किया पूजा अर्चना

जामुल। जामुल में आयोजित आम सभा एवं घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय बिलासपुर से सांसद अरुण साव पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे जामुल नगर पालिका चुनाव संचालन प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा सुरेंद्र पाटनी जिला महामंत्री दुर्ग भाजपा नटवर ताम्रकार उपस्थित रहे।


पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा के चुनाव के समय परिवर्तन परिवर्तन नाम का नारा देकर आप सभी को परिवर्तन के लिए उकसा दिया है और उस परिवर्तन का परिणाम आज प्रदेश में चारों ओर देखने को मिल रहा है जहां पर विकास की गौरव गाथा दिखती आज उस विकास की गौरव गाथा पर सिर्फ रंग रोगन करते हुए नजर आते हैं कांग्रेस पार्टी के लोग आज जगह-जगह गड्ढों की भरमार है उन गड्ढों को यह पाट भी नहीं पा रहे और तो और इन्होंने ना सिर्फ लोगों को उनके हक से वंचित रखा बल्कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं से दूर भी रखा एक ओर आयुष्मान योजना जब पूरे देश में लागू थी और उस योजना का लाभ की जब जरूरत थी जब करोना लहर अपने रफ्तार पर था तब यह योजना प्रदेश में बंद थी मैं आप सभी को फिर से भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब वापस आएगी बंद पड़ी तमाम योजनाएं फिर से वापस चालू होंगी और फिर से हमारा प्रदेश खुशहाली के मार्ग पर दौड़ पड़ेगा आप सभी से निवेदन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना मत रूपी आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विजय बनाएंगे।


राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में इस सभा में महिलाएं उपस्थित है और हमारी पूर्व की नगर पालिका अध्यक्ष भी उपस्थित है जामुल की दुर्दशा बहुत ही भयानक अवस्था पर है आदमी बाइक पर बैठ कर घूमता है तो उसे भय लगा रहता कि पीछे वाला आदमी उसके साथ है कि नहीं क्योंकि चारों तरफ सड़को पर गड्ढों की भरमार है आप सभी को विदित है कि सरकार परिवर्तन का नारा लेकर आई थी परिवर्तन परिवर्तन करते हुए सत्ता में काबिज हो गई पर उन्होंने जो वादे किए थे परिवर्तन को लेकर वादे पूर्ण नही करने की बात कही थी। रेडी टू ईट का भोजन महिला स्व सहायता की बहने बनाती थी जिससे उन्हें रोजगार का अवसर प्राप्त होता था।अब यह कार्य व प्रदेश सरकार छीन कर बीज निगम को दे चुकी है जिससे महिलाओं को उनके आत्मनिर्भर बनने का मार्ग छिन गया है 3 साल पूर्व जब प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की सरकार थी इस जामुल नगरपालिका मे विकास की अनावरत गंगा बह रही थी। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आने वाले मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत प्रदान कर जामुल नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली नगर पालिका सरकार चूनें।

बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चारों तरफ गड्ढा गड्ढा है प्रदेश में व्याप्त अराजकता लूटमार भ्रष्टाचार कमीशन खोरी चरम पर है इन सब का श्रेय प्रदेश में विराजमान कांग्रेस पार्टी की सरकार को जाता है सभी ने इनके झूठे वादों को सच मानते हुए इन्हें अपना मत दिया था लेकिन हमें हासिल क्या हुआ सिर्फ और सिर्फ झूठ प्रदेश में विराजमान लबरा सरकार अऊ ओखर मुखिया लबरा कका सरकार ला अभी निकाय वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीता के सबक सिखाना है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply