मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी

शेयर करें

रायपुर। रक्षाबंधन पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है।

बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply