प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र

शेयर करें

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को उपहार भेंट कर दिया उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद

प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड की व्यवस्था के लिए दी 10 लाख रुपए की मंजूरी

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी। छात्राओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस दौरान बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डीजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों बच्चों में यामिनी वर्मा, अंतरा मिश्रा, तनिषा श्रीवास, शिवानी तिवारी, स्पूर्ति भोयर, धानी महिलांग, आरती पाल, सिमरन नेताम, भूमिका साहू एवं किरन नेताम शामिल थी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply